{"_id":"69b5b47b76d0bf7497033da7","slug":"the-wait-is-over-the-machines-are-working-bpl-families-are-getting-ration-hisar-news-c-21-hsr1020-828877-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: इंतजार खत्म...मशीनें चलीं, बीपीएल परिवारों को मिलने लगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: इंतजार खत्म...मशीनें चलीं, बीपीएल परिवारों को मिलने लगा राशन
विज्ञापन
जहाजपुल के पास स्थित राशन डिपो संचालक बायोमीट्रिक लेते हुए।
विज्ञापन
हिसार। मशीनें बंद होने के कारण करीब दो सप्ताह से अटके राशन वितरण का काम शनिवार से फिर शुरू हो गया। जिले में 2.86 लाख बीपीएल कार्डधारकों से जुड़े 12 लाख से अधिक लाभार्थियों को डिपो पर राशन मिलना शुरू हो गया है। मशीनों के ठप होने के कारण एक मार्च से डिपो पर राशन उपलब्ध होने के बावजूद वितरण नहीं हो पा रहा था, जिससे उपभोक्ता लगातार शिकायत कर रहे थे।
हर महीने की पहली तारीख से बीपीएल परिवारों को राशन दिया जाता है। लाभार्थी डिपो पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठे के निशान) के बाद राशन प्राप्त करते हैं। इस बीच प्रदेश सरकार ने राशन वितरण की पुरानी मशीनों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए करीब 9 हजार नई मशीनें खरीदी हैं, जिन्हें फिलहाल कुरुक्षेत्र में स्टोर किया गया है। हालांकि ये मशीनें अभी तक डिपो तक नहीं पहुंची हैं।
मार्च माह का राशन फिलहाल पुरानी मशीनों से ही वितरित किया जाना था, लेकिन मशीनों का संचालन करने वाली कंपनी ने पुराने भुगतान के लंबित रहने के कारण इन्हें बंद कर दिया था। इसके चलते प्रदेश भर में डिपो पर राशन वितरण प्रभावित रहा और लोग पिछले दो सप्ताह से राशन के लिए चक्कर लगा रहे थे। अब खाद्य आपूर्ति विभाग ने कंपनी से बातचीत कर पुरानी मशीनों का संचालन दोबारा शुरू कराया है। इसके बाद शनिवार से जिले के सभी डिपो पर राशन वितरण शुरू हो गया।
बायोमेट्रिक देने पर ही राशन
अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को प्रति परिवार 35 किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। वहीं बीपीएल परिवारों में प्रत्येक सदस्य को 5 किलोग्राम के हिसाब से अनाज मिलता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के पास परिवार के सभी सदस्यों का रिकॉर्ड दर्ज है। परिवार का कोई भी सदस्य बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर राशन प्राप्त कर सकता है।
जिले के डिपो पर राशन वितरण शुरू हो गया है। एक सप्ताह के भीतर सभी लाभार्थियों को राशन वितरित कर दिया जाएगा। कुछ तकनीकी खामी के कारण मशीनें नहीं चल पा रही थीं। राशन डिपो संचालकों को अतिरिक्त समय लगाकर वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
- अमित शेखावत, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।
Trending Videos