फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Thieves targeted four shops in one night.

Hisar News: चाेरों ने एक ही रात में चार दुकानों को बनाया निशान

Sat, 11 Jul 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 11 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thieves targeted four shops in one night.
बरवाला। चोरों ने एक ही रात में कक्कड़ मार्केट की चार दुकानों और दफ्तरों को निशाना बना लिया। चोर यहां से हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में असुरक्षा और रोष का माहौल है। दुकानदारों ने शनिवार सुबह चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी और जांच अधिकारी कर्मजीत सिंह के अनुसार, दुकानदारों की ओर से दी गई शिकायत में बताया कि चोरों ने नरेश हॉस्पिटल, गरीब कानून सहायता केंद्र, जय बालाजी फार्मा और गर्ग प्लाईवुड को निशाना बनाया। नरेश हॉस्पिटल में चोर शीशा तोड़कर अंदर घुसे और करीब 21 हजार रुपये की नकदी, चांदी की चेन, घड़ी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। गरीब कानून सहायता केंद्र से लैपटॉप और नकदी चोरी की गई।
विज्ञापन

जय बालाजी फार्मा के संचालक राधेश्याम ने बताया कि चोर पड़ोसी की सीढ़ी के सहारे दुकान के ऊपर पहुंचे और शीशा तोड़कर अंदर घुसे। यहां से गल्ले और मंदिर में रखी करीब चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वहीं, गर्ग प्लाईवुड के मालिक सुशील कुमार ने बताया कि चोर छप्पर के रास्ते दुकान में घुसे और दराज से करीब तीन हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग :
एक ही रात में चार जगह चोरी से व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि रात के समय पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। इससे ऐसी चोरियों पर लगाम लग सकेगी। व्यापारियों ने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका चोरी हुआ सामान बरामद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed