सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two bikers killed in a car crash in Agroha

Hisar News: अग्रोहा में कार की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two bikers killed in a car crash in Agroha
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
विज्ञापन
घिराय। अग्रोहा के मुख्य चौक के पास आदमपुर रोड पर मंगलवार देर रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस को दिए बयान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के इसाकपुर चैंची निवासी असमीर ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करता है। वह, उसका बुआ का बेटा इसरार और शामली जिले के हथछोवा गांव निवासी पंकज लांधड़ी टोल के पास खेतों में बनी ढाणी में किराये के कमरे में रहते थे और अग्रोहा क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे इसरार और पंकज ठेकेदार की बाइक पर अग्रोहा से सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान अग्रोहा-आदमपुर रोड पर आदमपुर की ओर से आ रही एक कार ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed