{"_id":"6a7f4ca9e41fadee950c1685","slug":"two-more-accused-arrested-in-the-jeevan-kundu-murder-case-nine-people-have-been-apprehended-so-far-in-hisar-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: जीवन कुंडू हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अभी तक पकड़े जा चुक हैं नौ लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: जीवन कुंडू हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अभी तक पकड़े जा चुक हैं नौ लोग
Fri, 14 Aug 2026 10:43 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: मयूर शर्मा
Updated Fri, 14 Aug 2026 10:43 PM IST
सार
हांसी के एसपी विनोद कुमार ने कहा कि किसानों और खाप पंचायतों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम के कार्यक्रम में कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
जीवन कुंडू हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके सहित इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि मुख्य आरोपी रमेश और मोलड़ अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शनिवार को हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी शाम को ही पहुंच गए। किसानों और खाप पंचायतों के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन के एलान के मद्देनजर पुलिस ने अन्य जिलों से पुलिस की सात कंपनियां बुलाईं हैं और एक हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगाए हैं।
हांसी के एसपी विनोद कुमार ने कहा कि किसानों और खाप पंचायतों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम के कार्यक्रम में कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने और समारोह में खलल डालने की इजाजत नहीं है। पुलिस जीवन हत्याकांड में आंदोलनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। हिसार एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि जो दो आरोपी पकड़े गए हैं उनमें हांसी के भाटला का विवेक और हांसी की दयाल कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ सूतीखान शामिल हैं।