{"_id":"69b5b4fe710fca7dd8071228","slug":"verification-could-not-be-done-tension-of-the-elderly-increased-hisar-news-c-21-hsr1020-828905-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नहीं हो सका सत्यापन, बुजुर्गाें की बढ़ी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नहीं हो सका सत्यापन, बुजुर्गाें की बढ़ी टेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को पेंशनधारकों के सत्यापन के लिए आयोजित एरिया सभा अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। करीब घंटे भर बाद अधिकारी पहुंचे। सभा में सात वार्डों से करीब 100 लोग ही पहुंचे। ऐसे में में नॉर्म्स पूरा न होने के कारण सभी नहीं की गई। वहीं लोगों ने कहा कि न तो बैठने के पर्याप्त इंतजाम थे और न ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों के देरी से आने और बदइंतजामी पर वार्ड 3 के पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी, बुजुर्गों और अन्य लोगों ने हंगामा भी किया।
नगर परिषद कार्यालय में वार्ड 1 से वार्ड 7 के पेंशनधारकों का सत्यापन होना था। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नगर परिषद कार्यालय में सचिव अंजल वायू के नेतृत्व में सत्यापन होना था। सुबह 9 बजे से ही पात्र लोग और 70-80 साल के बुजुर्ग पहुंचना शुरू हो गए। करीब दस बजकर दस मिनट पर सचिव व अन्य कर्मचारी पहुंचे।
लोगों का कहना था कि एक तो अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। दूसरा, न ही उन्हें यह बताया गया कि कौन से दस्तावेज साथ लेकर आने हैं। इससे उन्हें परेशानी हुई।
आज वार्ड 15 से 27 के लिए होगी एरिया सभा
शनिवार को वार्ड एक से सात के लिए नगर परिषद कार्यालय, वार्ड 8 से 14 के लिए पंचायती रामलीला मैदान में एरिया सभा हुई। रविवार को वार्ड 15 से 21 के लिए पंचायती रामलीला मैदान व वार्ड 22 से 27 के लिए शहीद मदन लाल ढींगड़ा सामुदायिक भवन, वार्ड 24 में एरिया सभा होगी।
लोगों को एरिया सभा के लिए बुलाया था। इसमें पेंशनधारकों का सत्यापन किया जाना था। सत्यापन के लिए वार्ड के मतदाताओं की संख्या के आधार पर 10 प्रतिशत लोग पहुंचने चाहिए थे लेकिन इतने लोग हर वार्ड से नहीं पहुंचे। कई लोगों के दस्तावेज लिए हैं। शिविर सुबह 10 बजे लगना था। मैं समय पर पहुंच गई थी।- अंजल वायू, सचिव, नगर परिषद।
अधिकारियों को ये ही नहीं पता कि उन्हें क्या करना है। कोई कह रहा है कि नए पेंशन लाभार्थियों की जांच होनी है। न ही नियम के हिसाब से वार्ड के कुल मतदाताओं के दस प्रतिशत आदमी नगर परिषद कार्यालय में आ सकते हैं। सत्यापन घर-घर जाकर किया जाए।
- सुनील सैनी उर्फ मंत्री, पार्षद, वार्ड 2
Trending Videos