{"_id":"69c4da108f211fdbdf0e3478","slug":"video-amar-ujala-foundation-dost-police-programme-organised-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस को देखकर कभी डरना नहीं चाहिए बल्कि पुलिस को देख खुद को सुरक्षित महसूस करना चाहिए। पुलिस आपकी दोस्त है, आपके की मदद के लिए हमेशा तत्पर हैं। कहीं पर भी मुसीबत में फस जाएं तो 112 नंबर डायल करें। मुसीबत में कभी चुप न रहें, ऐसा करने पर अपराधियों के हौंसले बुलंद हो जाते हैं। आप कहीं पर भी होंगे दस मिनट में आप तक पुलिस सहायता पहुंचेगी। यह संदेश महिला थाना की हेड कांस्टेबल अनिता ने महिला थाना पहुंची छात्राओं को यह संदेश दिया।
अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल चौधरीवास की छात्राओं को महिला थाने का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने महिला पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद किया। महिला थाना की एसएचओ सुलेखा ने छात्राओं को गुड टच और बैड टच का अंतर समझाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत तरीके से छूने का प्रयास करे या अभद्र भाषा का प्रयोग करे तो डरने की बजाय हमें बताएं। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दें। महिला पुलिस आपकी मदद के लिए है। आप अपने स्कूल में शिक्षकों को भी इसकी जानकारी दे सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।