{"_id":"69c44029d2ec2b7565033dee","slug":"auto-rickshaw-drivers-occupy-the-bus-stand-leaving-passengers-unable-to-catch-the-bus-hisar-news-c-21-hsr1020-836271-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्टैंड पर ऑटो रिक्शा चालकों का कब्जा, बस पकड़ने के लिए यात्रियों को नहीं मिलता रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्टैंड पर ऑटो रिक्शा चालकों का कब्जा, बस पकड़ने के लिए यात्रियों को नहीं मिलता रास्ता
विज्ञापन
बस स्टैंड पर गेट के आगे खड़े ऑटो रिक्शा।
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी से यात्रियों को रोजाना आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोकल बस अड्डा और ई-बस अड्डा पर सुबह से शाम तक ऑटो रिक्शा का जमावड़ा रहता है। चालक सवारियां बैठाने के लिए अपने वाहन आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। बसों का आवागमन भी बाधित होता है और यात्रियों को बस पकड़ने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। पुलिस की सख्ती के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
जिला बस स्टैंड के पिछले गेट की तरफ लोकल अड्डा और ई-बस स्टैंड बनाया गया है। यहां से रोजाना पांच ई-बसें चलती हैं जो हर पांच मिनट के अंतराल पर आती और जाती हैं। इसके साथ ही लोकल रूट पर चलने वाली 50 से अधिक बसों का आवागमन भी इसी रास्ते से होता है। बस अड्डे पर आने वाले यात्री मुख्य रूप से इसी मार्ग से आते-जाते हैं। बस अड्डे के अंदर बनाए गए ऑटो स्टैंड और पिछले गेट पर करीब 30-40 ऑटो रिक्शा अपनी सवारी बैठाने के लिए आड़े-तिरछे खड़े हो जाते हैं जिससे यातायात बाधित होता है।
महिलाओं यात्री बोलीं- जाम की बन जाती है स्थिति:
गंगवा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं सुनीता, शालू और दीप्ति ने बताया कि वी रोजाना गांव से हिसार आती-जाती हैं। हर समय जाम की स्थिति बन जाती है और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। भीड़ के कारण धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ता है। ऑटो खड़ा करने के लिए अलग से जगह बनाई गई है, लेकिन अधिकांश ऑटो चालकों द्वारा वह सही ढंग से इस्तेमाल नहीं की जाती।
-- -- -
::::::::::::
व्यवस्था बनाने के लिए कई बार पुलिस भी बुलाते है। ई-बसों को मुड़ने में सबसे अधिक परेशानी होती है। इसके लिए पुलिस को कई बार कहा गया है। पुलिस समय-समय पर आकर व्यवस्था करती है। ऑटो चालक एक-दो दिन बाद फिर आड़े-तिरछे करके वाहन खड़े करने लग जाते हैं।
-- केशव कुमार, ड्यूटी इचांर्ज, ई-बस अड्डा हिसार।
Trending Videos