{"_id":"69c43f6e2f20ddd616041354","slug":"preparations-to-cancel-lpg-service-if-connection-is-not-taken-in-png-supplied-area-hisar-news-c-21-hsr1020-836546-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पीएनजी आपूर्ति वाले क्षेत्र में कनेक्शन नहीं लेने पर एलपीजी सेवा रद्द करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पीएनजी आपूर्ति वाले क्षेत्र में कनेक्शन नहीं लेने पर एलपीजी सेवा रद्द करने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने के लिए बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें यह तय किया गया कि जिन घरों के बाहर से पीएनजी की लाइन गुजरेगी उन मकान मालिकों को पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। यदि यह मकान मालिक पीएनजी कनेक्शन नहीं लेंगे तो उनके एलपीजी कनेक्शन रद्द कर दिए जाएंगे। सीएनजी आपूर्ति करने वाले डिलिवरी मैन पीएनजी वाले मकानों के मालिकों की पहचान करेंगे।
जिले में अब तक पीएनजी के 1757 कनेक्शन दिए गए हैं। पिछले 15 दिन में 1393 नए आवेदन आए हैं। इसके अलावा 12 होटल संचालकों और एक इंडस्ट्री ने भी पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। शहर में पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने को लेकर एडीसी विकास यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अमित शेखावत, नोडल अधिकारी मनीष शर्मा, हरियाणा सिटी गैस के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
अधिकारियों ने एडीसी को बताया कि हिसार शहर के सेक्टर 9-11, अर्बन एस्टेट 2, सेक्टर 16-17, सेक्टर 13, सेक्टर 15 में पीएनजी की आपूर्ति के लिए लाइन दबाई जा चुकी हैं। अभी तक केवल 1757 घरेलू उपभोक्ताओं ने ही कनेक्शन लिया है। 20 होटल-ढाबों और 17 इंडस्ट्री ने पीएनजी कनेक्शन लिया है। पिछले 15 दिन में 1393 नए कनेक्शन के आवेदन आए हैं। अभी कंपनी के पास करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को कनेक्शन देने की क्षमता है। कंपनी की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को 7590 रुपये में कनेक्शन दिया जा रहा है जिसमें 7000 रुपये रिफंडेबल हैं।
एडीसी विकास यादव ने निर्देश दिए कि पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की पहचान की जाए। उन्हें एलपीजी कनेक्शन जमा कराने के लिए निर्देश दिए जाएं। ऐसा न करने पर उनके कनेक्शन रद्द कर सिलिंडर जब्त किए जाएंगे। जिन एरिया में पीएनजी की लाइन उपलब्ध है, उन उपभोक्ताओं को पीएनजी लेनी होगी। ऐसा न करने पर उनके एलपीजी कनेक्शन भी खारिज किए जाएंगे। डिलिवरी मैन एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति करते समय ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान करें और उन्हें बताएं कि सिलिंडर जमा कराएं।
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक की टीम ने बुधवार को हिसार और बरवाला में छापा मारा जिसमें बरवाला में 5 और हिसार शहर में 1 उपभोक्ता को घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा। छह सिलिंडर जब्त किए गए हैं। इससे पहले विभाग की टीम 39 सिलिंडर जब्त कर चुकी है।
Trending Videos