{"_id":"6a32f109901377be7307a738","slug":"water-not-reaching-the-tail-end-memorandum-of-demands-submitted-to-the-irrigation-minister-hisar-news-c-21-hsr1020-892846-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, सिंचाई मंत्री को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी, सिंचाई मंत्री को सौंपा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बास। पिछले एक वर्ष से सुंदर-सोरखी सब लिंक (एसएसएल) माइनर का पानी गांव बास की टेल तक नहीं पहुंचने से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परेशान हैं। सिंचाई के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर मार्केट कमेटी बास के चेयरमैन शमशेर मोर ने चंडीगढ़ पहुंचकर हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा।
उन्होंने बताया कि बास खुर्द, बास बादशाहपुर, बास अकबरपुर सहित आसपास के गांवों में एसएस लिंक माइनर से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। पानी टेल तक न पहुंचने के कारण खेतों की सिंचाई बाधित है और कई फसलें सूखने की कगार पर हैं। किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु से भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई थी, जिनके सुझाव पर मामला मंत्री के समक्ष रखा गया। मांग पत्र में भुर्जी नंबर 17.8 (करीब 19,800 फुट) तक माइनर को आरसीसी (कंक्रीट) से पक्का करने और समुचित लेवलिंग कराने की मांग की गई है। इससे जल प्रवाह सुचारु होगा और सिंचाई व्यवस्था में सुधार आएगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिससे क्षेत्र के किसानों में समाधान की उम्मीद जगी है।