सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   We had already said that we will not form an alliance with BJP, JJP has betrayed the public: Sunaina Chautala

हमने पहले ही कहा था भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगे, जजपा ने जनता को दिया धोखा : सुनैना चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
We had already said that we will not form an alliance with BJP, JJP has betrayed the public: Sunaina Chautala
 सुनैना चौटाला महिलाओं के सम्मेलन में मंच पर उप​स्थित ।
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनैना चौटाला ने सोमवार को हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इनेलो ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वह भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। जनभावनाओं को देखते हुए उनके दोनों विधायकों ने वोट किया। सुनैना ने दुष्यंत पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2019 के चुनाव से पहले कभी भाजपा के साथ न जाने की बात कही थी लेकिन चुनाव होते ही भाजपा के साथ मिल गए। ऐसे धोखा देने वालों के मुंह से धोखा देने की बातें करना हास्यास्पद है।
Trending Videos

सुनैना चौटाला ने कहा कि सबसे बड़ा धोखा जन नायक जनता पार्टी (जजपा) ने जनता से किया है। उनके विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी के आदेश पर किसी को वोट नहीं दिया। हांसी में 15 मार्च को आयोजित रैली में दुष्यंत चौटाला ने इनेलो के विधायकों द्वारा भाजपा को वोट देने के आरोप लगाए थे जिस पर सुनैना चौटाला ने जवाब देते हुए कहा कि धोखा देने वाले अब धोखा देने की बात न करें छाज तो बोले छालनी के बोले जिसमें 70 छेद।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि आज महिलाएं और युवा दोहरी मार झेल रहे हैं। गैस सिलिंडर की भारी किल्लत ने गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। महिलाओं को सिलिंडर के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। सरकार ने पात्र और जरूरतमंद महिलाओं की पेंशन काटकर उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया है। बेरोजगारी ने युवाओं और महिलाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है।
उन्होंने सरकार से अपील की कि वह महिलाओं की अनदेखी करना बंद करें। अगर गैस संकट, महंगाई और पेंशन की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो इनेलो सड़कों पर उतरकर बड़ा जन-आंदोलन करेगी। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप ने भी गैस किल्लत के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed