सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather News Haryana Heat started increasing in Haryana

हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी: मार्च माह में अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने के आसार, मौसम विभाग ने जताई संभावना

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सीएस डागर ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

Weather News Haryana Heat started increasing in Haryana
Weather News - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

मौसम के मिजाज को देखते हुए मार्च में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 मार्च तक प्रदेश में दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जताया है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक जा सकता है। औसत तापमान 25 डिग्री से अधिक तक रहता है तो गेहूं की पैदावार पर भी असर पडे़गा।
Trending Videos


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. सीएस डागर ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 8 मार्च तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 मार्च रात्रि से 7 मार्च के दौरान राज्य में कहीं- कहीं आंशिक बादलवाही और हल्की से मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएयू में गेहूं विभाग के विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई ने बताया कि फिलहाल रात का तापमान 16 से 17 और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। दोनों का औसत तापमान 24 से 24.5 डिग्री के बीच है। औसतन तापमान 25 डिग्री से अधिक होने पर गेहूं की फसल में नुकसान की आशंका रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed