सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mahila Congress's signature campaign for the resignation of Minister Puri

Hisar News: मंत्री पुरी के इस्तीफे के लिए महिला कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress's signature campaign for the resignation of Minister Puri
आजाद नगर में महिला कांग्रेस की सदस्य सफेद रंग की टी शर्ट पहन कर व हस्ताक्षर कर विरोध जताते हुए।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आजाद नगर में महिला कार्यकर्ताओं ने व्हाइट टी-शर्ट पहनकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दाैरान नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी एपस्टीन से जुड़ी फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आया है। ऐसे में महिला कांग्रेस ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग की है।
Trending Videos

जिला महिला कांग्रेस (ग्रामीण) की अध्यक्ष संतोष जून के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पुरी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान टी-शर्ट पर “पीएम कंप्रोमाइज्ड” जैसे स्लोगन लिखकर विरोध दर्ज कराया गया। संतोष ने कहा कि ऐसे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए तथा नैतिक जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। महिला कांग्रेस ने मांग की कि मामले की सच्चाई देश के सामने लाई जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। संतोष जून ने बताया कि व्हाइट टी-शर्ट व हस्ताक्षर अभियान 4 मार्च तक जारी रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरोज श्योराण, कृष्णा, खुशी, खुशबू, रामरति, सुनीता माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed