सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers will get direct benefit from the formation of the third power distribution company: Subhash Barala

तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनने से किसानों को मिलेगा सीधा फायदा : सुभाष बराला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get direct benefit from the formation of the third power distribution company: Subhash Barala
पत्रकार वार्ता करते राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, साथ भाजपा के अन्य पदा​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी बनाई जाएगी जिससे किसानों को जल्द ट्यूबवेल कनेक्शन और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट जनता की सलाह से तैयार किया गया है। जो हरियाणा को विकसित बनाने के सपनों को साकार करेगा।
Trending Videos

बराला मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रदेश की जीडीपी तीन गुना बढ़ी है। वर्ष 2014-15 में जीडीपी 4 लाख 37 हजार 145 करोड़ रुपये थी जो 2025-26 में बढ़कर अनुमानित 13 लाख 67 हजार 769 करोड़ रुपये हो गई है। वर्ष 2025-26 में राज्य की अर्थव्यवस्था की अनुमानित वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति आय भी लगभग तीन गुना हुई है और राजस्व घाटा 0.87 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य तय किया गया है जो प्रदेश की आर्थिक प्रगति का संकेत है। बजट में केवल महिलाओं व छात्राओं के लिए समर्पित 273 बसों की संख्या बढ़ाकर 500 करने, अग्निवीरों को हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण देने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 20 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकानों के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया और पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed