सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Temple doors remain closed due to lunar eclipse

Hisar News: चंद्र ग्रहण के कारण बंद रहे मंदिरों के कपाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Temple doors remain closed due to lunar eclipse
चंद्र ग्रहण के चलते पुष्पा कंपलेक्स शनि मंदिर के बंद पड़े कपाट।
विज्ञापन
हिसार। फाग से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते सूतक लगने से शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहे। महिला-पुरषों ने घरों में पूजा-अर्चना की और मंदिरों में भी भजन-कीर्तन का दौर चला। शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए और भगवान को नए वस्त्र पहनाकर पूजा की गई। दर्शन के लिए श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे।
Trending Videos

दोपहर 3:20 बजे से चंद्रग्रहण शुरू हुआ औरसायं 6:47 बजे तक जारी रहा। चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले सूतक लगने के कारण सुबह मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। सिद्धि विनायक मंदिर, देवी भवन मंदिर, नागोरी गेट हनुमान मंदिर, सनातन धर्म हनुमान मंदिर सहित शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद रखे गए। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में स्थापित प्रतिमाओं को गंगाजल और दूध से स्नान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed