सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance has mild impact on Haryana Dry weather until February 16 temperatures to rise

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर: अब 16 फरवरी तक शुष्क मौसम, तापमान में बढ़ोतरी; आगे ऐसा रहेगा मौसम

माइ सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Feb 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में न्यूनतम तापमान करनाल और सोनीपत में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल घने कोहरे की स्थिति कमजोर है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा संभव है।

Western disturbance has mild impact on Haryana Dry weather until February 16 temperatures to rise
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर प्रभाव से हरियाणा के पश्चिमी राजस्थान से सटे जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हिसार और भिवानी में 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य इलाकों में छिटपुट बूंदें गिरीं। इस बदलाव से बुधवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।

Trending Videos


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 10 फरवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जिसके कारण पश्चिमी और मध्य राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बना। इसके असर से राजस्थान से लगे हरियाणा के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। पलवल में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होकर प्रदेश में सर्वाधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में मौसम का पूर्वानुमान
 

  • 12 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में हल्की गिरावट। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
  • 13 फरवरी: एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना, जिससे दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम।
  • 16 फरवरी तक: मौसम शुष्क बना रहेगा। दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। हिसार जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 24-28 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद।
  • 17 फरवरी से: एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना। इससे मौसम में बदलाव आएगा, जिसमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान करनाल और सोनीपत में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि फिलहाल घने कोहरे की स्थिति कमजोर है, लेकिन सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed