{"_id":"698dbf4f29b1f99cf901efb8","slug":"video-a-procession-of-12-jyotirlingas-was-taken-out-in-hisar-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में निकाली गई 12 ज्योतिर्लिंग की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से बालसमंद रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज पीस पैलेस में 14 एवं 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक 50वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महाशिवरात्रि महोत्सव से पहले वीरवार को 12 ज्योतिर्लिंग की शोभायात्रा निकाली। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक 12 ज्योतिर्लिंग की शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा ज्योतिपुरा मोहल्ला से शुरू हुई। नलवा लैबोरेटरी के पीछे से बीकानेर चौक, लक्ष्मीबाई चौक, मटका चौक, ग्रीन पार्क, कैमरी रोड, सेक्टर-15 मुख्य मार्ग, भजनलाल की कोठी के सामने से राजगढ़ रोड, फव्वारा चौक, लक्ष्मीबाई चौक, मधुबन पार्क, जिंदल टावर, मलिक चौक, चंदननगर होकर बालसमंद रोड ब्रह्माकुमारीज पीस पैलेस पहुंची। इस शोभायात्रा के माध्यम से भगवान शिव के दिव्य संदेश, आध्यात्मिक चेतना एवं विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रमुख बीके रमेश दीदी और बीके अनीता दीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस आध्यात्मिक महोत्सव का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों की स्थापना एवं सकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना है। महोत्सव में श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति एवं ज्ञानवर्धन के लिए अनेक विशेष आकर्षण उपलब्ध रहेंगे। 20 फीट ऊंचे भव्य महाशिवलिंग के दर्शन होंगे। भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों के दिव्य दर्शन होंगे। एबीसीडी का आध्यात्मिक रहस्य बताया जाएगा। 3 लोक की सैर का अनूठा आध्यात्मिक अनुभव कराया जाएगा। हॉट एयर बैलून पर ऊंचाई से विशाल शिवलिंग पर पुष्पवर्षा की जाएगी। माइंड स्पा एवं तनाव का स्तर जांचा जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।