{"_id":"69dbeb46a0d1332ae107a0a9","slug":"wheat-crop-and-stubble-burned-on-9-acres-hisar-news-c-21-hsr1005-848962-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 9 एकड़ में गेहूं की फसल और फाने जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 9 एकड़ में गेहूं की फसल और फाने जले
विज्ञापन
नारनौंद क्षेत्र के गांव मसूदपुर के खेतों में लगी आग।
विज्ञापन
नारनौंद। गांव मसूदपुर में रविवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर ली और आसपास के खेतों तक फैल गई। इस घटना में करीब 9 एकड़ गेहूं और फानों की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में खेतों की ओर दौड़ पड़े और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। कई किसान ट्रैक्टरों पर स्प्रे टैंक और हैरो लेकर आग पर काबू पाने में जुट गए। इसके साथ ही डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
इस हादसे में किसान विनोद पुत्र कृष्ण की डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल गई। रणबीर, अजय, धर्मपाल समेत अन्य किसानों के करीब 7.5 एकड़ गेहूं के फाने भी जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आकर पशुओं के चारे के रूप में रखे फाने भी नष्ट हो गए जिससे किसानों को दोहरा नुकसान हुआ।
ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि नुकसान का सही आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
Trending Videos