सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Impact of nationwide strike in Haryana

हरियाणा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर: निकायों में लगा ताला, शहरों से नहीं उठा कचरा; पटवारखानों में काम ठप्प

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। शहरों में कचरा नहीं उठा। वहीं, पटवारखानों में काम नहीं हुआ। 

Impact of nationwide strike in Haryana
हिसार में राष्ट्रव्यापी हड़ताल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का हरियाणा में व्यापक असर दिखा। निकाय क्षेत्रों में कचरा नहीं उठा। कॉलोनियों में कचरा पड़ा होने से आमजन को परेशानी हुई। प्रदेश के पटवारियों और कानूनगो ने पटवारखानों में काम नहीं किया। इससे इंतकाल, प्रमाण-पत्रों की रिपोर्ट नहीं हो सकीं। प्रदेश की 87 में से अधिकतर नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में काम नहीं हुए। 

Trending Videos


लोग संपत्तिकरण जमा नहीं करा सके। शादी के प्रमाण-पत्र, जाति, आय के प्रमाण-पत्र भी नहीं बने। बैंकों में चेक क्लीयरेंस से संबंधित कार्य नहीं हुए। शिक्षकों को मिड-डे भी स्वयं बनाना पड़ा। डाकघरों में भी कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बसों का संचालन कुछ शहरों में प्रभावित रहा। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के निदेशालय का कहना है कि बसों का शत-प्रतिशत संचालन हुआ है। अंबाला में अतिरिक्त बसों को खड़ा कराया गया था लेकिन स्थानीय रूट पर संचालन प्रभावित रहा। नगर निगम अंबाला व परिषद के क्षेत्रों में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे इस कारण गंदगी के ढेर लग गए। यमुनानगर में हड़ताल का ज्यादा असर नहीं दिखा।

कैथल में नगर परिषद व पटवार भवन में काम नहीं हुए। कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाले। पानीपत में बसों का संचालन हुआ। 15 संगठनों ने लघु सचिवालय पर धरना देने के बाद शहर में रोष मार्च निकाले। नगर निगम में काम नहीं हुआ। करनाल में सफाई कर्मचारियों ने काम नहीं किया। निजी एजेंसी ने ही घर-घर से कचरा उठाने का काम किया। आंगनबाड़ी व आशा वर्कर भी हड़ताल में शामिल रहीं।

बैंकों में नहीं हुआ काम

बैकों में काम-काज प्रभावित रहे। कैथल में 11 बैंक शाखाओं में काम प्रभावित रहा। जिला अग्रणी प्रबंधक सुमन कुमार के अनुसार, एसबीआई और ग्रामीण बैंकों ने इस हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। चेक क्लियरेंश, कैश से संबंधित करीब 100 करोड़ का लेनदेन जिले में प्रभावित रहा। अंबाला में करीब 50 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। यमुनानगर जिले में बैंक यूनियन नेताओं ने करीब 450 कर्मचारियों के हड़ताल पर रहे। पानीपत, हिसार, भिवानी में बैंक सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। रोहतक में बैंक में लिपिक वर्ग की हड़ताल से कैश संबंधी समस्या रही। यूनियन बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर के समय काम प्रभावित रहा। जींद में जिले में सर्वकर्मचारी संघ की देशव्यापी हड़ताल से पीएनबी में लेनदेन बंद रहा। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सहित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने भी दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान रेलवे यूनियनों ने प्रदर्शन किया।

हिसार में निगम कार्यालय पर ताला जड़ा, रोहतक में शिक्षकों ने तैयार किया मिड डे मील

हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, हांसी, सिरसा, फतेहाबाद में बसों का संचालन हुआ। हड़ताली कर्मचारियों ने हिसार में नगर निगम कार्यालय पर ताला जड़ दिया। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र के अलावा नक्शे, प्रापर्टी टैक्स से संबंधित काम नहीं हुए। फतेहाबाद में आंशिक प्रभाव रहा। सिरसा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के नेता गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में प्रदर्शन करके उपायुक्त शांतनु शर्मा को ज्ञापन साैंपा। दादरी में मजदूर संगठनों ने बीर सिंह पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। रोहतक में 12 से अधिक विभागों के करीब 1000 कर्मचारियों, मजदूर व दूसरे संगठनों ने बस स्टैंड से पंडित श्रीराम शर्मा पार्क में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। सोनीपत स्टैंड पर पुतला फूंका। राजकीय विद्यालयों में अध्यापकों ने खाना बनाया और बच्चों को परोसा। शहर में तीन फीडरों में ब्रेक डाउन रहा, इस कारण तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। नारनाैल में 1500 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। रेवाड़ी में 30 संगठन हड़ताल में शामिल रहे। झज्जर में भी सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। बिजली से संबंधित 12 शिकायतें आईं, जिनका बिजली निगम ने समाधान करा दिया। जींद में रोडवेज बस अड्डे पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सोनीपत में 263 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। जिलेभर में 19 कानूनगो व 73 पटवारी भी हड़ताल पर हैं। 30 जनवरी से इंतकाल व प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा है।

डीजीपी ने कहा-ड़ताल का कोई असर नहीं

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर डीजीपी अजय सिंघल सिंघल ने कहा कि हड़ताल का असर नहीं रहा। यह भी कहा कि कहीं से भी किसी अप्रिय घटना, तोड़फोड़ या कानून एवं व्यवस्था भंग होने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। चंडीगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी ने भी समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed