सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Students sit outside MLA's residence in Hansi, protesting against not getting migration certificate

हांसी में विधायक आवास के बाहर बैठीं छात्राएं: माइग्रेशन न मिलने पर धरना, किसान व खाप नेता भी मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Feb 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
सार

धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित खाप प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं का समर्थन किया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Students sit outside MLA's residence in Hansi, protesting against not getting migration certificate
धरने पर बैठे छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

नारनौंद स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को हांसी में प्रदर्शन किया। छात्राएं हांसी के विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी विनोद शंकर व एसएचओ सुखजीत भी मौके पर उपस्थित हैं।

Trending Videos


हालांकि विधायक अपने आवास पर हैं। लेकिन छात्राएं व किसान नेताओं ने अभी तक विधायक से कोई सीधी बातचीत नहीं की है। धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित खाप प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं का समर्थन किया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्राओं ने कहां है कि विधायक ने आश्वासन दिया था कि वीरवार तक माइग्रेशन मिल जाएगा। लेकिन अभी तक माइग्रेशन नहीं मिला है। माइग्रेशन में मिलने को लेकर पिछले दोनों भी वह विधायक से मिली थी। छात्राओं का कहना है कि माइग्रेशन लेटर मिलने तक वह धरना देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed