{"_id":"698efae838bc5a795a091e8a","slug":"video-farmers-should-move-towards-natural-farming-prof-br-kamboj-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए : प्रो. बीआर कांबोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए : प्रो. बीआर कांबोज
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय कृषि अधिकारी कार्यशाला को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि एचएयू कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कहा कि हमें किसानों की समस्याओं का निदान करने के लिए हर पल तैयार करना चाहिए। किसानों के पास खेती की जमीन का आकार लगातार कम हो रहा है। ऐसे में सीमित भूमि में ही हमें कम से कम प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लेना होगा।
एचएयू के बेसिक साइंस कॉलेज के सभागार में शुरू हुई दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. आरसी सिहाग ने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। हमें दलहनों- तिलहनों के क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। किसानों को अपनी फसलों की मार्केटिंग भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत पंजीकृत किसानों को ही डीएपी- यूरिया दिया जाएगा। इस पोर्टल से जुड़े किसानों को डीएपी- यूरिया दिए जाने से प्रदेश सरकार को लगभग 800 करोड़ रुपये की बचत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।