Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hisar DC Mahendra Pal visited Mahavir Colony waterworks and found dirt in the premises.
{"_id":"698ec20d17db1f95b701045e","slug":"video-hisar-dc-mahendra-pal-visited-mahavir-colony-waterworks-and-found-dirt-in-the-premises-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार डीसी महेंद्र पाल ने पहुंचे महावीर कालोनी जलघर , परिसर में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार डीसी महेंद्र पाल ने पहुंचे महावीर कालोनी जलघर , परिसर में मिली गंदगी
हिसार। उपायुक्त महेंद्र पाल ने शहर के तीन प्रमुख जलघरों का निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। महावीर कॉलोनी स्थित जलघर परिसर में गंदगी मिलने पर डीसी ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तीन दिन में परिसर पूरी तरह से साफ होना चाहिए। कहीं पर भी कचरा दिखाई नहीं देना चाहिए।
स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को लेकर डीसी महेंद्र पाल ने सबसे पहले महावीर कॉलोनी स्थित जलघर का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने वॉटर टैंक एवं जलघर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जलघर के टैंक की खराब स्थिति पर अधिकारियों से जवाब तलब किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए।परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने निर्देश दिए कि जलघर से सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाए। उन्होंने विशेष रूप से फिल्ट्रेशन प्रक्रिया के उपरांत पानी के टीडीएस सहित अन्य गुणवत्ता मानकों की समय-समय पर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त महेंद्र पाल ने हवाई अड्डा चौक के समीप स्थित स्काडा जलघर तथा सिरसा रोड पर बने जलघर का भी निरीक्षण किया।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पेयजल में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।