सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana

Yoga Day 2026: सीएम सैनी की लोगों से अपील, योग को बनाएं जीवन दर्शन; स्वस्थ समाज के निर्माण का लें संकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से वैश्विक योग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके प्रयासों से योग आज पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
योगाभ्यास करते सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर भारत की उस सनातन चेतना का उत्सव है, जिसने हजारों वर्षों से मानव मात्र को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग दिखाया है।

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
पंचकूला में योगाभ्यास करते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से वैश्विक योग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके प्रयासों से योग आज पूरी दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने भारत की सांस्कृतिक शक्ति को विश्व मंच पर स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि पंचकूला की पावन धरती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। उनकी सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि योग सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से परे संपूर्ण मानवता को एक सूत्र में जोड़ने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
योगाभ्यास करते हुए लोगों का मनमोहक दृश्य - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" है। कोविड महामारी के दौरान योग और प्राणायाम ने लाखों लोगों को मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की। आज भी योग स्वस्थ जीवनशैली का सबसे प्रभावी माध्यम हैl उन्होंने प्रदेश के हर जिले, ब्लॉक, गांव और शहर में योग के माध्यम से स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध जीवन का संकल्प लेने वाले लाखों लोगों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को केवल विकास और खेलों की भूमि ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली की अग्रणी भूमि भी बनाना होगा।

विज्ञापन

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
पंचकूला में प्रणायाम करते सीएम सैनी - फोटो : अमर उजाला

इसी लक्ष्य को लेकर राज्य की डबल इंजन सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। प्रतिदिन केवल 30 मिनट योग को देने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी आधार है। स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि "योग फॉर हेल्दी एजिंग" को केवल एक थीम नहीं, बल्कि अपने जीवन का दर्शन बनाएंगे और योग के माध्यम से स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
योग करती बच्ची - फोटो : संवाद
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनाज मंडी में हुआ योग कार्यक्रम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा रहीं मुख्य अतिथि
जगाधरी की नई अनाज मंडी में शनिवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
योग क्रिया करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद
करनाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने किया सेक्टर 12 में योग 
करनाल सेक्टर 12 में बने योग शेड के नीचे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में मेरा मिशन स्वास्थ भारत की टीम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे 

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। हमारे देश भारत के लिए यह बेहद गर्व की बात है, क्योंकि योग हमारी सदियों पुरानी संस्कृति और ऋषियों-मुनियों द्वारा दिया गया एक अनमोल उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।

International Yoga Day 2026 Celebration in Haryana
मंत्री विपुल गोयल ने युवाओं संग किया योग, संतुलन बनाते दिखे अफसर - फोटो : संवाद

अंबाला सिटी के सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार सुबह जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सुबह की ताजी हवा के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं और शहरवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed