{"_id":"69b086e07820ccc7140277fb","slug":"124-villages-and-15-wards-of-the-district-declared-drug-free-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132616-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 124 गांव और 15 वार्ड नशा मुक्त घोषित : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 124 गांव और 15 वार्ड नशा मुक्त घोषित : डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में मंगलवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनकॉर्ड) की मासिक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिला के 124 गांवों और 15 वार्डों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है। सभी गांवों को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को लेकर आपसी समन्वय से काम करना होगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर उपमंडल स्तर पर नशा मुक्ति अभियान को तेज किया जाए। गांव और वार्ड स्तर पर पहले से गठित टीमों को एक्टिव मोड में लाया जाए और एसडीएम इन टीमों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर चलाया जाए।
बैठक में डीसीपी जसलीन कौर भी मौजूद रहीं व सभी एसडीएम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। डीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लाक स्तर पर वॉलीबॉल सहित अन्य खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
मेडिकल स्टोर पर रखी जाए नजर
डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मेडिकल स्टोर पर कड़ी निगरानी रखी जाए और डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित दवाइयां न बेची जाएं। स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। डीसीपी जसलीन कौर ने बैठक में बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, गांव-गांव जाकर युवाओं को जागरूक करने के अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
Trending Videos