{"_id":"69c5987bc1d46c34b20d0552","slug":"2455-people-took-advantage-of-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-133209-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 2455 लोगों ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लिया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 2455 लोगों ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का लिया लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। अब तक जिले में 2455 लोगों ने इस योजना का लाभ मिल चुका है। पिछले करीब चार से पांच महीनों में सबसे अधिक लोग इस योजना लाभ लिया है।
जिले में अब तक 2455 कनेक्शन लग चुके हैं। जो व्यक्ति इस योजना का लाभ लेगा, उसके अलग से मीटर लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत के तहत केंद्र व हरियाणा सरकार की तरफ से अलग-अलग सब्सिडी भी मिलती है।
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकार की तरफ से सोलर कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत 300 यूनिट तक प्रतिमाह मुफ्त बिजली दी जाती है। 300 यूनिट से ज्यादा बिल आने पर उसका शुल्क देना पड़ता है।
सब्सिडी व लोन का भी प्रावधान
पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र व हरियाणा सरकार की ओर सब्सिडी भी दी जाती है। केंद्र सरकार की ओर से एक किलोवाट के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है जबकि दो किलोवाट को सोलर पैनल लगवाने पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाती है।
पिछले चार महीनों के कनेक्शन
जिले में अक्तूबर-नवंबर माह के बाद पीएम सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। इसके बाद दिसंबर में 215, जनवरी में 222, फरवरी में 245 और मार्च में अब तक 215 लोगों ने पीएम सर्यू घर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लिया है।
डिवीजन अनुसार आंकड़ा
जिले में बहादुरगढ़ डिवीजन में सबसे अधिक लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है जबकि बेरी डिवीजन में सबसे कम लोग इस योजना लाभ ले पाए हैं। बहादुरगढ़ डिवीजन में 1260, झज्जर डिवीजन में 660 और बेरी डिवीजन में अब तक 535 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है।
इन उपभोक्ताओं को मिलेगा बिना ब्याज के लोन
जिले में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना में प्रोत्साहन योजना के तहत पिछले तीन साल से जो भी उपभोक्ता एक बार भी डिफाल्टर नहीं हुए है, उनको बिना ब्याज के लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को भी बिना ब्याज का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्जन
जिले में अब तक पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के 52 प्रतिशत कार्य को पूरा किया जा चुका है। अब तक जिले में 2455 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इस योजना के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।
यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
Trending Videos