{"_id":"69c598b9d6f9007eac0d4c1d","slug":"dcs-overnight-stay-in-chhudani-today-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122231-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी का छुड़ानी में रात्रि ठहराव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: डीसी का छुड़ानी में रात्रि ठहराव आज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जिला प्रशासन द्वारा रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को खंड बहादुरगढ़ के गांव छुड़ानी स्थित बाबा हरिदास मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल करेंगे।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि उपायुक्त ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर तक पहुंचाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निवारण करना है।
एसडीएम ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां नागरिकों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
Trending Videos