{"_id":"69d53fa5aa8906068f038887","slug":"35-athletes-selected-from-80-in-trials-players-will-start-training-from-today-bahadurgarh-news-c-203-1-mgh1006-125436-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रायल में 80 में से 35 एथलीटों का चयन, आज से अभ्यास में जुटेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रायल में 80 में से 35 एथलीटों का चयन, आज से अभ्यास में जुटेंगे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में खेल नर्सरी के लिए हुए ट्रायल, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स नर्सरी में दाखिले के लिए ट्रायल करवाए गए। इसमें क्षेत्र के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब आठ अप्रैल से खिलाड़ियों काे सुबह-शाम अभ्यास करवाया जाएगा।
खेल विभाग की ओर से आवंटित नर्सरियों में फिलहाल ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। इसमें विभिन्न खेलों के लिए कोच खिलाड़ियों का ट्रायल करवाकर दाखिला कर रहे हैं। मंगलवार को शहर की एथलेटिक्स नर्सरी में दाखिले के लिए ट्रायल करवाए।
इसमें खिलाड़ियों की खेल निपुणता, शारीरिक फिटनेस और रूचि के आधार पर परखा गया। इसके बाद 25 खिलाड़ियों को दाखिला दिया जाएगा जबकि 10 खिलाड़ियों का अतिरिक्त चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों की रिजर्व सूची बनाई गई है। अगर 25 में से कोई खिलाड़ी अभ्यास बंद करता है या छोड़कर जाता है तो उसके स्थान पर रिजर्व खिलाड़ी को दाखिला दिया जाएगा।
बुधवार से ही शहर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अभ्यास करवाया जाएगा। अभ्यास का समय सुबह छह से आठ बजे तक जबकि शाम को चार से सात बजे निर्धारित किया गया है। इस दौरान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- वर्जन
खिलाड़ियों का ट्रायल सफल रहा और इसमें 80 में से 35 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी खिलाड़ियों को बुधवार को अभ्यास करवाया जाएगा। इसके लिए ड्रेस व अनुशासन संबंधी नियम बताए गए हैं।
-- - सूरत सिंह, एथलेटिक्स कोच, महेंद्रगढ़
Trending Videos