सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A road will be constructed from Sarai Aurangabad to Issarhedi at a cost of

Jhajjar-Bahadurgarh News: सराय औरंगाबाद से ईस्सरहेड़ी तक 84 लाख में बनेगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
A road will be constructed from Sarai Aurangabad to Issarhedi at a cost of
-फोटो 91 : सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक व मार्केट कमेटी चेयरमैन विन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सराय औरंगाबाद से ईस्सरहेड़ी तक बनने वाली मार्केट कमेटी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक और मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक ने किया। सड़क निर्माण पर लगभग 84 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
Trending Videos

कौशिक ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ और टेंडर में निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशिक ने ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को कहा कि सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का ही उपयोग किया जाए ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ रहे।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अनियमितता की जानकारी अधिकारियों या उन्हें स्वयं दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक ने कहा कि यह सड़क मार्केट कमेटी के माध्यम से बनाई जा रही है और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इस मौके पर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, भाजपा नेता दिनेश शेखावत, नीरज वत्स, सोनू प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed