सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A wrestling match worth Rs 1.21 lakh will be held in Ladayan today.

Jhajjar-Bahadurgarh News: लडायन में एक लाख 21 हजार का दंगल आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A wrestling match worth Rs 1.21 lakh will be held in Ladayan today.
web -
विज्ञापन
साल्हावास। गांव लडायन में बुधवार को बुद्ध माता का मेला लगेगा और इसके साथ ही दोपहर के बाद दंगल का आयोजन होगा। 36 सर्वजातीय जाखड़ खाप की तरफ से आयोजित होने वाला यह वार्षिक मेला और दंगल इस वर्ष बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें नामी पहलवान अपने दांव पेच दिखाएंगे। दंगल में उत्तर भारत के नामी पहलवानों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रथम इनाम में 1 लाख 21 हजार रुपये, द्वितीय इनाम में 61 हजार रुपये, तृतीय इनाम में 41 हजार रुपये रहेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न वर्गों की कई अन्य इनामी कुश्तियां भी करवाई जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि बुद्ध माता लडायन मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि यह आयोजन आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed