फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   All 250 villages in the district declared ODF Plus; 240 have become model villages.

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले के सभी 250 गांव ओडीएफ प्लस घोषित, 240 बने मॉडल वीलेज

Mon, 13 Jul 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
All 250 villages in the district declared ODF Plus; 240 have become model villages.
12jjrp02- प्रशासन की तरफ से घर में बनवाया गया शौचालय। स्रोत : विभाग
झज्जर। जिले के सभी 250 गांवों को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) प्लस घोषित कर दिया है जबकि 240 गांव मॉडल वीलेज बन चुके हैं। जिले का माछरौली ब्लाॅक ऐसा है जहां सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सभी गांवों में शेड बनकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल सात ब्लाॅक हैं। इसमें कुल 250 ग्राम पंचायत हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों को प्रशासन की ओर से ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया है। इसके अलावा 240 गांव ऐसे हैं जिनको ओडीएफ प्लस मॉडल घोषित किया है। इनमें हर घर में शौचालय, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कचरा प्रबंधन, ग्रे-वाटर मैनेजेंट के तहत नाली या थ्री पोंड की व्यवस्था शामिल हैं।
विज्ञापन

बाकी 10 गांवों को भी ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने की दिशा में काम चल रहा है। जिले के 107 गांव ऐसे हैं, जहां पर सॉलिड वेस्ट मैनेजेंट के तहत शेड तैयार किए गए हैं और कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा 247 गांवों में लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नालियों का निर्माण या थ्री पोंड सिस्टम लागू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मातनहेल की गौशाला में गाेबरधन योजना के तहत लगेगा प्लांट
मातनहेल गांव स्थित दादा मातूराम गौशाला में गोबरधन योजना के तहत प्लांट लगाया जाना है। फिलहाल यह निविदाएं प्रक्रिया के अधीन है और अभी बजट मिलना बाकी है। बजट जारी होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

प्लास्टिक वेस्ट की दो यूनिट लगी, चालू नहीं
जिले के हर ब्लाक में प्लास्टिक वेस्ट के तहत एक-एक यूनिट लगाई जानी है। फिलहाल झज्जर ब्लाॅक के कलोई और मातनहेल ब्लाॅक के खानपुर खुर्द गांव में यूनिट लगाई जा चुकी है। इसके संचालन के लिए अभी कोई एनजीओ आगे नहीं हुई है। एनजीओ को यह काम सौंपा जाना है। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ के परनाला, माछरौली के पाटौदा, साल्हावास के जटवाड़ा, बेरी के बाघपुर और बादली गांव में यह प्रोजेक्ट लगना है।


स्वच्छता मिशन के तहत जिले पर एक नजर
कुल ब्लाक-7
ग्राम पंचायत-250
ओडीएफ प्लास गांव-250
ओडीएफ प्लस माॅडल गांव-240
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम लागू-225
लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट लागू-247
सोखता गड्ढे बने-130
खाद के गड्ढे बने-781
कचरा उठान के लिए वाहन-414
घरों में शौचालय निर्माण-41336

ब्लाक अनुसार ओडीएफ प्लस गांवों की जानकारी
ब्लाॅक ओडीएफ प्लस माॅडल
बादली 25
बेरी 34
साल्हावास 26
झज्जर 50
माछरौली 22
बहादुरगढ़ 43
मातनहेल 28


जिले के सभी 250 गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। इनमें से 240 माॅडल वीलेज घोषित किए जा चुके हैं। 107 गांव में स्थायी शेड लगाए गए हैं और 225 गांवों में अस्थायी कचरा कलेक्शन का काम किया जा रहा है। गांवों को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- सुशील सैनी, इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण

12jjrp02- प्रशासन की तरफ से घर में बनवाया गया शौचालय। स्रोत : विभाग

12jjrp02- प्रशासन की तरफ से घर में बनवाया गया शौचालय। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed