फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Kanishk scored an unbeaten 22 runs and took one wicket.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क ने नाबाद 22 रन बनाए व एक विकेट लिया

Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kanishk scored an unbeaten 22 runs and took one wicket.
12jjrp04- झज्जर। कनिष्क चौहान
झज्जर। सिरसा और रोहतक की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में रोहतक की टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की। मैच में जिले के कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने नाबाद 22 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-सी में सिरसा और रोहतक की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। सिरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक की टीम 49 ओवरों में 263 रनों पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने 10 ओवरों में 54 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही एक कैच भी पकड़ा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम 34.5 ओवरों में 128 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान ने 32 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सिरसा की टीम ने जोन-सी के ग्रुप में लीग मैचों के चार मैचों में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed