सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Amidst rumors of a rift and reconciliation, Hooda visits Kuldeep Vats' farmhouse in Jhajjar

Haryana: रूठने-मनाने की अफवाहों के बीच झज्जर में कुलदीप वत्स के फार्म हाउस पहुंचे हुड्डा, दिए गोल-मोल जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 22 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने पार्टी में घमासान मचा रखा है। कुलदीप वत्स जैसे दिग्गज विधायक की नाराजगी को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर हुड्डा के साथ वाली फोटो हटाई थी।

Amidst rumors of a rift and reconciliation, Hooda visits Kuldeep Vats' farmhouse in Jhajjar
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बादली विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के बाद जारी आंतरिक कलह के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज बादली विधायक कुलदीप वत्स के हसनपुर गांव स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। दोनों नेताओं की यह मुलाकात नाराजगी और मनाने की चल रही अफवाहों के बीच हुई, जिसने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया।

Trending Videos


कुलदीप वत्स ने हाल ही में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर पार्टी हाईकमान को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जानबूझकर उनके चार विधायकों के वोट रद्द किए गए। हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को नोटिस जारी कर दिया गया है और पार्टी फैसला लेगी। हालांकि, जब उनसे क्रॉस वोटिंग के आरोपी विधायकों द्वारा उनके चहेतों को बचाने के सवाल पर पूछा गया, तो उन्होंने जवाब टाल दिया और गोल-मोल प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने मुलाकात का कारण बताते हुए कहा कि शादी में नहीं आ पाया था, इसलिए बच्चों को आशीर्वाद देने आया हूं।" ज्ञात हो कि पिछले दिनों कुलदीप वत्स के भतीजों की शादी हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की थी। हुड्डा की यह यात्रा नाराज विधायक को मनाने के रूप में देखी जा रही है, लेकिन दोनों नेताओं ने मुलाकात के दौरान कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया।

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के कुछ विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग के आरोपों ने पार्टी में घमासान मचा रखा है। कुलदीप वत्स जैसे दिग्गज विधायक की नाराजगी को लेकर पहले से ही चर्चाएं चल रही थीं, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर हुड्डा के साथ वाली फोटो हटाई थी। अब हुड्डा की व्यक्तिगत मुलाकात से कांग्रेस में सुलह की कोशिश दिख रही है, लेकिन वोट क्रॉसिंग के मुद्दे पर अभी भी असमंजस बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed