सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wushu Championship Gold Medalist Yash Kadyan Welcomed

Jhajjar-Bahadurgarh News: वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता यश कादयान का हुआ स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wushu Championship Gold Medalist Yash Kadyan Welcomed
22jjrp21- गांव पहुंचने पर यश कादियान का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-आयोजक - फोटो : गिरफ्तार की गई टप्पेबाजी की आरोपी महिलाएं।
विज्ञापन
बेरी। छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में 65 किलोग्राम में यश कादयान ने स्वर्ण पदक जीता। रविवार को बेरी में पहुंचने पर खिलाड़ी व कोच का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। चैंपियनशिप 13 से 15 मार्च तक एथेंस ग्रीस में आयोजित हुई।
Trending Videos

खिलाड़ी को बेरी हर्बल पार्क से घर तक ढोल-नगाड़ों के साथ लाया गया। हर्बल पार्क से लेकर घर तक जगह-जगह खिलाड़ी का स्वागत किया गया। पिता धर्मवीर कादयान ने बताया कि यश कादयान ने इससे पहले वुशू प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश ने बताया कि आज ग्रामीणों ने जो सम्मान दिया है, उसको जिंदगी भर नही भूला पाएंगे। प्रतियोगिता में जीते पदक में जीत का श्रेय अपने माता-पिता व कोच चांद सांगवान, हन्नी धनखड़ को दिया। इस उपलब्धि पर दल्ला वाला धाम के बाबा रामदास उर्फ राजू ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वागत समारोह में बिल्लू हुड्डा, विक्रम कादयान, राजपाल बाघपुर ने बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की। माैके पर माता भीमेश्वरी देवी धर्मशाला के प्रधान आजाद सिंह, बाबा रामदास उर्फ राजू, काले कादयान, विंग कमांडर शेर सिंह, सतबीर राठी, धर्मपाल कादयान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed