{"_id":"69b5c8d5d7529f35f6081de0","slug":"at-the-area-sabha-meeting-officials-from-no-department-with-the-exception-of-the-nagar-parishad-were-present-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-132784-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एरिया सभा की बैठक में नप को छोड़ किसी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एरिया सभा की बैठक में नप को छोड़ किसी विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे
विज्ञापन
14jjrp26- वार्ड 10 में आयोजित एरिया सभा की बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य। स्रोत-पार्षद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शनिवार को वार्ड एक से दस में एरिया सभा की बैठकें आयोजित की गई। इसमें नगर परिषद के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लेना था लेकिन नप को छोड़कर अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। बैठकों में 10 प्रतिशत मतदाता भी शामिल नहीं हो सके।
एरिया सभा की बैठक में वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों की वेरीफिकेशन, विधवा पेंशन के लाभार्थियों की वेरिफिकेशन, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों की वेरिफिकेशन के अलावा अन्य एजेंडा एरिया सभा की अनुमति से शामिल किया जाना था।
इसमें नगर परिषद के जेई व अन्य कर्मचारी बैठकों में पहुंचे लेकिन पेंशन, लाडो लक्ष्मी, क्रीड विभाग से कर्मचारी नहीं पहुंचे। वार्ड पांच से पार्षद यशपाल ने बताया कि 10 प्रतिशत लोग नहीं आ सके। यही नहीं केवल नगर परिषद के कर्मचारी ही आए। बाकी विभागों से बैठक में कोई नहीं आया।
वार्ड 9 से पार्षद प्रतिनिधि तिलकराज ने बताया कि बैठक में कुछ ही लोग आए थे जिनके काम थे। इसके अलावा नप कर्मचारी बैठक में शामिल हुए जबकि अन्य विभाग से कोई नहीं आया। वार्ड 10 से पार्षद मिथुन शर्मा ने बताया कि बैठक में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया जिनकी समस्याएं सुनी गई। नप को छोड़कर अन्य विभाग से कोई नहीं आया।
Trending Videos