{"_id":"69e8e847156bce391b01d19b","slug":"awareness-rally-and-poster-competition-organized-on-earth-day-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-134219-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Apr 2026 04:54 AM IST
विज्ञापन
22jjrp03- राजकीय नेहरू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर भूगोल, वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभागों के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शनी और पौधारोपण तथा रसायन शास्त्र और भौतिकी विभाग में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र पूनिया ने पृथ्वी दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों एवं इसके वैश्विक महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष सुरीला और भौतिकी विभागाध्यक्ष ज्योति ने पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत करवाया। प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष ज्योति एवं वनस्पति विज्ञान प्राध्यापिका डॉ. पूजा ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले सरल उपायों के बारे में बताया।
आयोजनों को सफल बनाने में डॉ. मीनाक्षी, डॉ. प्रीति, रीना, डॉ. सोनिया, सौम्य रंजन, डॉ. अनु एवं आन्या ने सहयोग दिया। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को रिज्यूम बनाने और साक्षात्कार कौशल पर झज्जर इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संयोजक डॉ. श्रीकृष्ण दूहन ने बताया कि विषय विशेषज्ञ हिमानी भट्ट ने विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. दलबीर सिंह ने भविष्य में भी ऐसे उपयोगी कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X