सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If Rahul comes, Hooda will also join the Yatra: Birender Singh

राहुल आएंगे तो हुड्डा भी होंगे यात्रा में शामिल : बीरेंद्र सिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
If Rahul comes, Hooda will also join the Yatra: Birender Singh
22jjrp15- छोटूराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरे
विज्ञापन
झज्जर। सद्भावना यात्रा में जब राहुल गांधी आएंगे तब भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आएंगे। यह अलग बात है कि वह पैदल नहीं चलेंगे लेकिन जहां राहुल गांधी यात्रा समाप्त करेंगे तो वहां वह शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हंसी-मजाक में कहा कि अगर हुड्डा पैदल चलना चाहें तो मेरे साथ चल पड़ें और गाड़ी में चलना चाहें तो मेरे साथ गाड़ी में भी चल सकते हैं।
Trending Videos

यह बात बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह डूमरखां ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सद्भावना यात्रा में शामिल नहीं होने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कही। वह छोटूराम धर्मशाला में सद्भाव यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सद्भाव यात्रा आपसी भाईचारे को मजबूत करने और कांग्रेस को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना होगा। सद्भावना यात्रा सामाजिक सौहार्द और राजनीतिक एकजुटता का संदेश देगी।
उन्होंने किसान मसीहा सर छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीं बैठक में उन्होंने यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं।
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के हम विश्व गुरु नहीं हैं, पहले थे वाले बयान पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुरली मनोहर जोशी ने राजनीतिक दृष्टिकोण से सही समय पर सही बात कही है। भाजपा में स्पष्ट बोलने की आदत नहीं है लेकिन जोशी ने साहस दिखाया है।
उन्होंने बलराज मधोक और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे नेता ही सच बोलने का साहस रखते हैं। महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भी उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिलाओं के आरक्षण का कानून बन चुका था लेकिन उसे राजनीतिक हथियार बनाकर जनता के सामने पेश किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि परिसीमन और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर जो आपत्तियां थीं उनका राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हिसार में हुए वाक्य को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ बिल्कुल गलत हुआ है।
वह बेशक मेरे बेटे और पत्नी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे थे लेकिन वह पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे हैं और प्रोटोकॉल के तहत उनके साथ ऐसा किया जाना गलत है। जिन्होंने ऐसा किया उनको सजा मिलनी चाहिए और जांच होनी चाहिए।

कई स्थानीय कांग्रेसियों ने बनाई दूरी
बीरेंद्र सिंह की बैठक से कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाए रखी। बैठक में कोई विधायक भी शामिल नहीं हुआ जबकि तीन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। इसके अलावा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तक भी बैठक में शामिल नहीं हुए। ऐसे में माना जा रहा है कि सद्भाव यात्रा में भी यह दूरी बनी रहेगी। हालांकि बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रा में सभी शामिल होंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि वह झज्जर से बाहर थे इसलिए बैठक में नहीं आए। यदि कल झज्जर में रहे तो यात्रा में शामिल होंगे।

आज निकलेगी यात्रा, यह रहेगा रूट
यात्रा वीरवार से शुरू होगी। सुबह ग्वालिसन गांव से दस बजे यात्रा की शुरुआत होगी। उसके बाद 11 बजे तलाव गांव से झज्जर शहर में भगत सिंह चौक, छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, मेन बाजार, कुलदीप चौक, राव तुलाराम चौक के बाद बार एसोसिएशन में वकीलों से मुलाकात होगी। उसके बाद आर्य नगर में यात्रा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed