सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four Female Students Administered HPV Vaccination

Jhajjar-Bahadurgarh News: चार छात्राओं का किया एचपीवी वैक्सीनेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 04:25 AM IST
विज्ञापन
Four Female Students Administered HPV Vaccination
22jjrp12- छात्राओं को वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
झज्जर। अर्बन पीएचसी एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में चार छात्राओं का एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीकाकरण किया गया।
Trending Videos

डॉ. दीपिका ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित आहार, स्वच्छता, माहवारी प्रबंधन तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अब तक झज्जर जिले में 150 से अधिक लड़कियों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और यह अभियान जारी है।
चलाया जागरूकता अभियान
अर्बन पीएचसी नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका के नेतृत्व में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इंचार्ज डॉ. साहिल, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, एएनएम कृष्णा और आशा वर्कर मंजू की टीम ने मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर एवं पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में टीकाकरण के साथ-साथ विद्यार्थियों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed