सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh craftsmen shine with intricate sandalwood carvings

Jhajjar-Bahadurgarh News: चंदन की लकड़ी पर बारीक नक्काशी से चमके बहादुरगढ़ के शिल्पकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh craftsmen shine with intricate sandalwood carvings
-फोटो 56 : मैसूर में आयोजित शिल्प बाजार में भाग लेते बहादुरगढ़ के सूर्यकांत बौंदवाल। स्रोत स्वयं
web -
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कर्नाटक के मैसूर में आयोजित गांधी शिल्प बाजार में बहादुरगढ़ के शिल्पकार सूर्यकांत ने चंदन की लकड़ी पर की गई बारीक नक्काशी से विशेष पहचान बनाई है। शिल्प बाजार भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से शिल्पकारों और बुनकरों को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया है।
Trending Videos


मैसूर के जेएसएस अर्बन हाट में आयोजित गांधी शिल्प बाजार 15 मार्च तक चलेगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकार और बुनकर अपनी पारंपरिक कला और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। सूर्यकांत ने बताया कि मैसूर चंदन की लकड़ी के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इससे बनी मूर्तिकला व शिल्प वस्तुएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जाती हैं। उनकी कारीगरी को दर्शकों और अन्य शिल्पकारों से सराहना मिल रही है। ऐसे आयोजन शिल्पकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं परीक्षण संस्थान, मैसूर की निदेशक और हस्तशिल्प एवं हथकरघा विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed