सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   By the end of March, the mercury may reach 40 degrees, increasing heat.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मार्च के अंत तक 40 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, बढ़ेगी गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
By the end of March, the mercury may reach 40 degrees, increasing heat.
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अब गर्मी ने धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 15 मार्च तक दिन का तापमान करीब 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
Trending Videos

पिछले कुछ दिनों में हवा की गति कम होने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर धूप का असर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर दोपहर में घर से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का ज्यादा एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है और फिलहाल बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचाव करना चाहिए और पानी का सेवन अधिक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed