सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   NSCA Jhajjar beat SSCA by eight wickets

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनएससीए झज्जर ने एसएससीए को आठ विकेट से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
NSCA Jhajjar beat SSCA by eight wickets
विज्ञापन
झज्जर। एनएससीए झज्जर और एसएससीए की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एनएससीए झज्जर की टीम ने आठ विकेटों से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Trending Videos

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड झज्जर में शनिवार को मैच खेला गया। एनएससीए झज्जर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएससीए की टीम 35.5 ओवर में 123 रन पर ऑल आउट हाे गई। बल्लेबाजी में रुद्रा ने 51 गेंदोंं में पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गेंदबाजी में विशेष देशवाल और दिग्विजय ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 124 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाजी में मोहित ने 46 गेंदों में छह चौकों व एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए।
जयंत दलाल ने 44 गेंदोंं में आठ चौकों की मदद से 46 रन बनाए। गेंदबाजी में आर्यन व आलोक ने एक-एक विकेट हासिल किया। एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी मोहित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। एनएससीए झज्जर टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed