सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Opposition to installation of mobile tower in park, anger expressed over cutting of trees

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्क में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, पेड़ काटने पर रोष जताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to installation of mobile tower in park, anger expressed over cutting of trees
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एमआईई पार्ट-बी स्थित 1869 वाली लाइन के पार्क में मोबाइल टावर लगाने को लेकर स्थानीय लोगों और फैक्टरी संचालकों ने विरोध जताया है। फैक्टरी संचालक कल्याण ने बताया कि टावर लगाने की तैयारी के तहत पहले से खड़े कई पेड़ों को काट दिया गया है।
Trending Videos

इसके साथ ही कई फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उनका कहना है कि पार्क क्षेत्र की हरियाली और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में टावर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए और पेड़ काटने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पार्क सार्वजनिक उपयोग के लिए है, इसलिए यहां किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक रोहित देशवाल ने बताया कि इसकी शिकायत मिली है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed