सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Chaitra Navratri: Devotees worshipped Mahagauri and performed Kanjak puja

चैत्र नवरात्र : महागौरी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने किया कंजक पूजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Devotees worshipped Mahagauri and performed Kanjak puja
फोटो- 57: अष्टमी पर्व पर भोजन ग्रहण करने के बाद प्रसाद लेकर जाती कंजक। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वीरवार को अष्टमी मां महागौरी की पूजा अर्चना हुई। कॉलोनियों में घरों व मंदिरों ने मां के जयकारे गूंजते रहे। व्रतधारियों ने कंजकों (कन्याओं) का पूजन कर उन्हें खाना खिलाकर प्रसाद वितरित किया। इसके बाद व्रत खोला। सुबह सवेरे ही कन्याओं को भोजन कराने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही।
Trending Videos

शुक्रवार को श्रीराम नवमी मनाई जाएगी। अबकी बार व्रतधारियों ने कंजकों को गिफ्ट में पेंसिल, स्टेशनरी, किताब समेत अन्य पाठ्य सामग्री भी भेंट की। भक्तों द्वारा अष्टमी पर व्रत खोलने की परंपरा निभाई गई। वहीं काफी भक्त रामनवमी के दिन कन्याओं को भोजन खिलाकर व्रत खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी का स्वरूप मानी जाने वाली कन्याओं को ढूंढने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा हालांकि देवी भक्त सुबह सवेरे ही कन्याओं को भोजन का न्यौता देने के लिए आस पड़ोस के घरों के चक्कर लगाने लग गए थे। कुछ लोगों को तो भोजन कराने के लिए कन्याएं न मिलने पर मंदिरों में सामूहिक रूप से भोजन कराकर व्रत खोला। वहीं कुछ कन्याओं ने कई कई घरों में भोजन किया।

फोटो- 57: अष्टमी पर्व पर भोजन ग्रहण करने के बाद प्रसाद लेकर जाती कंजक। संवाद

फोटो- 57: अष्टमी पर्व पर भोजन ग्रहण करने के बाद प्रसाद लेकर जाती कंजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed