सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Changing rooms and toilets will be built for women players at a cost of Rs 45 crore: Meenu Beniwal

महिला खिलाड़ियों के लिए 45 करोड़ से बनेंगे चेंजिंग रूम-टॉयलेट : मीनू बेनीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Changing rooms and toilets will be built for women players at a cost of Rs 45 crore: Meenu Beniwal
फोटो 67: मीनू बेनीवाल अध्यक्ष हरियाणा ओलंपिक संघ। स्रोत संघ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा में महिला खिलाड़ियों को जल्द ही नई खेल सुविधाएं मिलने जा रही हैं। हरियाणा ओलंपिक संघ प्रदेश के 100 गांव चिह्नित कर रहा है जहां महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और टॉयलेट बनाए जाएंगे। इनके निर्माण पर करीब 45 करोड़ रुपये खर्च आएगा।
Trending Videos

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल बहादुरगढ़ बाईपास स्थित देसी ढाणी रेस्टोरेंट पर हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के खेल स्टेडियमों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पूर्व की प्रदेश सरकारों पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि ग्रामीण खेल स्टेडियमों में डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड की शर्त नहीं होने के कारण उनकी हालत ज्यादा खराब हुई। अगर पहले की सरकारें सही तरीके से ध्यान देती तो आज स्टेडियमों की स्थिति ऐसी नहीं होती।
कहा कि प्रदेश में एक ही खेल की कई-कई फेडरेशन काम कर रही हैं जिससे खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने साफ किया कि अब सिर्फ वही खेल संघ मान्य होंगे जो हरियाणा ओलंपिक संघ और इंडियन ओलंपिक संघ से एफिलिएटेड होंगे और उन्हीं के आयोजनों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
अनिल खत्री ने बताया कि झज्जर के गांव लडरावन, सोनीपत के गांव ओलहाना गांव और जींद जिले के रामराई में प्रारंभिक तौर पर महिला खिलाड़ियों के लिए टॉयलेट और चेंजिंग रूम की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed