{"_id":"69c04e3a9bf1ab8de809968a","slug":"city-streetlights-go-out-after-rain-darkness-sparks-growing-safety-concerns-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133068-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद बंद पड़ी शहर की स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ रही सुरक्षा चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश के बाद बंद पड़ी शहर की स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे से बढ़ रही सुरक्षा चिंता
विज्ञापन
22jjrp09- पुराना बर्फखाना रोड पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अधिकतर स्ट्रीट लाइट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी हैं। इस कारण लोगों को अंधेरा होने के बाद आवागमन में परेशानी हो रही है और अंधेरे से सुरक्षा चिंता भी बढ़ रही है। नगर परिषद में आए दिन लोग शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन समाधान होने में समय लग रहा है।
शहर के पुराना बर्फखाना रोड, बेरी गेट से शिव मंदिर, दिल्ली गेट, रोहतक रोड ऐसे एरिया हैं जहां पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हुई हैं। नगर परिषद में लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या के समाधान होने में समय लग रहा है।
पिछले सप्ताह लगातार हुई बारिश के चलते शहर में अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी है। कई स्ट्रीट लाइट में तार टूट गए हैं और कुछ में अन्य फॉल्ट आए हुए हैं। इस कारण स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही मार्गों पर अंधेरा छाया जाता है।
शहर के पुराना बर्फखाना रोड पर कुछ माह पहले ही स्ट्रीट लाइट लगी थी लेकिन अब अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है या फिर पूरी तरह से खराब हो चुकी हैं। बर्फखाना रोड निवासी दिव्यांग ने बताया कि बारिश से पहले लाइट ठीक थी लेकिन बारिश के बाद स्थिति खराब हो चुकी है। सभी लाइट बंद पड़ी है।
दमदमा मोहल्ला निवासी विकास ने बताया कि बारिश के बाद से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है और चालू नहीं हो पा रही। कई बार नगर परिषद में शिकायत दी गई है लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि बारिश के चलते कुछ जगहों पर फॉल्ट आ गया होगा। उनको जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
एजेंसी को दिया गया ठेका, ध्यान नहीं दिया जा रहा
शहर में स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का ठेका निजी एजेंसी को दिया गया है। इस पर हर माह लाखों रुपये का बजट तय है। उसके बावजूद स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। एजेंसी की तरफ से कर्मचारी भी लगाए गए हैं लेकिन वह भी समय पर शिकायत ठीक नहीं कर पाते।
Trending Videos