{"_id":"69e213c72d9df2dbe50eb989","slug":"clean-environment-is-essential-for-a-healthy-life-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122914-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 83 : छारा के कॉलेज में योगाभ्यास करती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
-फोटो 83
-छारा कॉलेज में विद्यार्थियों ने चलाया सफाई अभियान, योगाभ्यास भी कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। छारा के चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. ललिता ने किया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। युवाओं से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छ आदतें अपनाने के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर के अंतर्गत योग सत्र का भी आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इससे उनमें शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शिविर विद्यार्थियों में स्वच्छता और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने में कारगर साबित हुआ।
Trending Videos