सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   VHP and Bajrang Dal protest against social tension

Jhajjar-Bahadurgarh News: सामाजिक तनाव को लेकर विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 17 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal protest against social tension
-फोटो 86 : जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विहिप व बजरंग दल के सदस्य। स्रोत समिति
विज्ञापन
-फोटो 86
Trending Videos

कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, सख्त कानून बनाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सामाजिक तनाव को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने शुक्रवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और सख्त कानून बनाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं जो सामाजिक सद्भाव और आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौती बनती जा रही हैं। उन्होंने कथित तौर पर लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण, अवैध कब्जों और महिलाओं के शोषण जैसे मामलों पर चिंता जताई। जनजातीय और कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक व सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त केंद्रीय कानून लागू करने की भी मांग रखी गई।
इस दौरान बजरंग दल के जिला पालक रामानंद महाराज, सहसंयोजक मनीष, विहिप जिला संरक्षक जगदीश ऐलावाधी, जिला मंत्री हरज्ञान, सह मंत्री रणबीर, नगर संयोजक उमेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed