{"_id":"6992934cd19a9a92310e9eab","slug":"hansi-girl-murdered-in-badli-travelling-with-husband-in-car-late-at-night-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादली में हांसी की युवती की हत्या: पति ने गला काट उतारा मौत के घाट, डेढ़ माह की गर्भवती थी मृतका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बादली में हांसी की युवती की हत्या: पति ने गला काट उतारा मौत के घाट, डेढ़ माह की गर्भवती थी मृतका
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है और महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों की शादी पिछले वर्ष सितंबर में हुई थी। दोनों रात करीब 11 बजे अपनी गाड़ी से गुरुग्राम जा रहे थे।
पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बादली के पास एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने अपनी पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी। महिला हांसी की रहने वाली थी जबकि हिसार के सेक्टर -3 निवासी अंशुल के साथ शादीशुदा थी। बताया गया कि महक अपने पति अंशुल के साथ रात गाड़ी से गुरुग्राम जा रही थी। बादली के पास अंशुल ने महक की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मृतक महक के भाई अक्षय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
घटनास्थल से पुलिस को ग्लव्स मिले हैं और प्राथमिक पूछताछ में अंशुल ने ग्लव्स पहनकर हत्या करने की वारदात कबूल की है। गाड़ी का डैशबोर्ड भी टूटा हुआ मिला है। पुलिस के अनुसार महक की हत्या गाड़ी से उतारकर की गई है।
पहले बनाई मनगढ़ंत कहानी
हत्या के बाद झूठी कहानी बनाकर पुलिस को सूचना में लूट और हत्या की बात कही। अंशुल ने पुलिस को बताया कि लूटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और वह डर से सड़क से कच्चे रास्ते पर गाड़ी उतार ले गए। वहीं, पर लुटेरों ने गाड़ी खोलकर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद लुटेरे भाग गए। इसी पर पुलिस को अंशुल पर शक हुआ और गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर डैशबोर्ड नहीं मिला जबकि कुछ ही दूरी पर ग्लव्स मिले। पुलिस ने सख्ती के साथ अंशुल से पूछताछ की तो अंशुल ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया और बताया कि उन्होंने ही ग्लब्स पहनकर महक की हत्या की है।
Trending Videos

दोनों गुरुग्राम में करते थे जॉब
अंशुल गुरुग्राम में सीए का काम करता है जबकि उनकी पत्नी महक गुरुग्राम में ही एचडीएफसी बैंक में कार्यरत थी। दोनों हिसार से गुरुग्राम में जॉब करने जाते थे। शनिवार और रविवार को छुट्टी मनाने के बाद रविवार देर रात गुरुग्राम जा रहे थे।
डेढ माह से थी गर्भवती
महक की बहन श्रुति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महक ने उन्हें गर्भवती होने की सूचना दी थी। पांच माह पहले ही उनकी शादी हुई थी और दोनों के बीच कभी मनमुटाव की बातें भी सामने नहीं आई। रविवार को भी उनके बीच बातचीत हुई थी।
मां से मिलकर निकली थी महक
महक की मां ने रोते हुए बताया कि वह गुरुग्राम जाने से पहले उनसे मिलकर गई थी। घर से निकलने से पहले मात्र 10 मिनट की बातचीत में महक हंसी-खुशी नजर आ रही थी। उनके चेहरे पर कोई परेशानी और दुख नहीं था लेकिन देर रात जब उनकी हत्या की जानकारी मिली तो वह हैरान हो गई।