{"_id":"6992a945faaf8e1cef019785","slug":"the-family-thought-his-words-were-a-joke-and-the-young-man-committed-suicide-ujjain-news-c-1-1-noi1228-3957490-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बार-बार की धमकी का हुआ ये अंजाम, घरवाले मजाक समझते रहे और युवक को जान से हाथ धोना पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बार-बार की धमकी का हुआ ये अंजाम, घरवाले मजाक समझते रहे और युवक को जान से हाथ धोना पड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
बार-बार आत्महत्या की धमकी देना एक व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो गया। परिजनों ने जहर खाने की बात को हमेशा की तरह धमकी समझा और हादसा हो गया।
इस थाने का है मामला
विज्ञापन
विस्तार
चिमनगंज थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में एक व्यक्ति द्वारा बार-बार आत्महत्या की धमकी देना आखिरकार उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। पत्नी को वीडियो कॉल पर जहर खाने की बात बताने के बाद भी परिजन इसे मजाक समझते रहे और अस्पताल ले जाने में देरी होने से उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी जितेंद्र पिता प्रेमनारायण (42) की जहर खाने से मौत हो गई। जितेंद्र पेशे से ड्राइवर था लेकिन वर्ष 2003 में लकवाग्रस्त होने के बाद से वह घर पर ही रह रहा था। परिवार का भरण-पोषण उसकी पत्नी माया और बेटा यश करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़े: Vidisha News: रोजगार के झांसे में महाराष्ट्र ले जाई गईं महिला मजदूर, 5 महिलाओं और 4 बच्चों सकुशल रेस्क्यू
परिजनों के अनुसार पारिवारिक विवाद के दौरान जितेंद्र कई बार पत्नी और बेटों को फोन कर आत्महत्या की धमकी दे चुका था। शनिवार शाम उसने पत्नी माया को वीडियो कॉल कर कहा कि उसने जहर खा लिया है। पत्नी ने इसे पहले की तरह मजाक समझा। इसी बीच घर पर उसकी तबीयत बिगड़ती रही और उसे उल्टियां होने लगीं। रात में हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र ने 6 दिसंबर को ऑनलाइन जहर की गोलियां मंगाई थीं, जो 10 दिसंबर को डिलीवर हुई थीं। घटना के बाद ही परिवार को इस ऑर्डर की जानकारी लगी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X