सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: A young woman accuses Mahamandaleshwar Uttam Swami, Congress leader KK Mishra demands clarificati

Indore News: महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर युवती ने लगाए आरोप, कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने मांगा स्पष्टीकरण

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 16 Feb 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी  एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। राजस्थान की एक युवती द्वारा उन पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद सियासी गलियारे और आध्यात्मिक जगत में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर  हमला बोला है।

Indore News: A young woman accuses Mahamandaleshwar Uttam Swami, Congress leader KK Mishra demands clarificati
उत्तम स्वामी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महामंडलेश्वर व कथावाचक उत्तम स्वामी पर राजस्थान की युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को दिल्ली में पीड़िता के भाई को भी धमकियां दी गई। युवती ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को अपनी सुरक्षा को लेकर मेल भी किया है। इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और न ही स्वामी के खिलाफ अभी थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में महामंडलेश्वर व उनसे जुड़े नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने इसे लेकर एक पोस्ट की और स्पष्टीकरण मांगा है।

Trending Videos

 

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि परमपूज्य जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से उनके शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगने वाले भाजपाई यह बताएं कि कथित व्यभिचारी आध्यात्मिक गुरु उत्तम स्वामी से भाजपा-संघ के किन-किन बड़े नेताओं, पदाधिकारियों से क्या-क्या व्यावसायिक संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अपने ही भक्त की बेटी से अपने ही आश्रम से लेकर कई महंगी-महंगी होटलों में स्वामी ने गलत हरकत की है। मिश्रा ने कहा कि व्यापमं महाघोटाले में भी मैंने ही इस व्यभिचारी का नाम प्रमाणों के साथ उजागर किया था। तब तत्कालीन शासकों ने इन्हें बचा लिया था। अब देखना होगा कि मौजूदा शासक इनके खिलाफ अपना संवैधानिक राजधर्म निभाते हैं या इनके कुप्रताप के भय, राजनीतिक संरक्षण के आगे आत्म समर्पण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed