सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Indian victory celebrated at Indore's Rajwada, patriotic slogans echoed

Indore: भारतीय जीत का जश्न मना इंदौर के राजवाड़ा पर, देशभक्ति के नारे गूंजे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Feb 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

राजवाड़ा चौक पर मौजूद भीड़ को पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने घरों की ओर लौटने की अपील की, जिसके बाद लोग धीरे-धीरे वहां से रवाना होने लगे।गली-मोहल्लों में भी मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई चौराहों और कॉलोनियों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।

Indore: Indian victory celebrated at Indore's Rajwada, patriotic slogans echoed
जीत का जश्न राजवाड़ा पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत का गवाह एक बार फिर इंदौर का हृदय स्थल राजवाड़ा बना। जैसे ही पाकिस्तानी टीम के आखिरी बल्लेबाज़ का विकेट गिरा और जीत भारत के नाम हुई, वैसे ही शहर कुछ देर के लिए आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से सराबोर हो गया। लोगों ने घरों की बालकनियों से लेकर सड़कों तक जीत का इजहार किया।

Trending Videos

जीत होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी स्क्रीन छोड़कर अपनी गाड़ियों से राजवाड़ा की ओर रवाना होने लगे। देखते ही देखते राजवाड़ा पर क्रिकेट दीवानों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चारों ओर तिरंगे लहराने लगे और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। युवाओं ने ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया, तो कई लोग देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम की जीत का जश्न पटाखे छोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया गया, हालांकि पटाखों से किसी प्रकार की आगजनी की घटना न हो, इसके लिए राजवाड़ा चौक पर फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रही। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और यातायात व्यवस्था बाधित न हो।


करीब एक घंटे तक राजवाड़ा भारतीय जीत के उल्लास का केंद्र बना रहा। भीड़ में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। कई परिवार अपने बच्चों के साथ तिरंगा हाथ में लिए जश्न मनाने पहुंचे। कुछ युवा अपनी गाड़ियों की छत और बोनट पर बैठकर नारे लगाते और वीडियो बनाते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर भी जश्न के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल होते रहे।

 

कुछ देर बाद चौक पर मौजूद भीड़ को पुलिसकर्मियों ने शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों की ओर लौटने की अपील की, जिसके बाद लोग धीरे-धीरे वहां से रवाना होने लगे।गली-मोहल्लों में भी मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने के लिए शहर के कई प्रमुख चौराहों और कॉलोनियों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं।

 

दर्शक भारतीय बल्लेबाजों के चौकों-छक्कों पर तालियां बजाते और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के विकेट गिरने पर झूम उठते। राजवाड़ा पर भी एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे।पूरे शहर में देर रात तक जीत का जश्न जारी रहा और इंदौर एक बार फिर देशभक्ति और क्रिकेट प्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed