{"_id":"6991f0ad9bee6fa7be0a9501","slug":"indore-news-school-children-protest-at-regal-square-to-save-250-trees-of-rani-sarai-from-metro-construction-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पेड़-परिंदे बनकर बच्चों ने किया विरोध, प्रकृति के विनाश पर जिम्मेदारों से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पेड़-परिंदे बनकर बच्चों ने किया विरोध, प्रकृति के विनाश पर जिम्मेदारों से पूछे सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर में मेट्रो स्टेशन के लिए रानी सराय के 250 पेड़ों को काटने के विरोध में स्कूली बच्चों ने रीगल तिराहे पर प्रदर्शन किया। जनहित पर्यावरण मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चे पेड़ और पक्षियों का वेश धारण कर पहुंचे।
कार्यक्रम में कई बच्चे पेड़ और तोतों का वेश बनाकर भी आए
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के मेट्रो स्टेशन निर्माण हेतु रानी सराय क्षेत्र के लगभग 250 प्राचीन पेड़ों को काटने के विरोध में 15 फरवरी, रविवार को एक बड़ा जन प्रदर्शन आयोजित किया गया। शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच रीगल तिराहे पर जनहित पर्यावरण मंच के तत्वावधान में स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में एकत्र हुए। इन नन्हे पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन और वर्तमान व्यवस्था से सीधे सवाल पूछे कि क्या भविष्य में उन्हें स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और पेड़ों पर चहकते पक्षी देखने को नहीं मिलेंगे? बच्चों ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पूछा कि क्या आने वाली पीढ़ियों को हमेशा मास्क पहनकर ही जीवन व्यतीत करना होगा?
यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी, टीम इंडिया की तारीफ की
पेड़ और परिंदों के वेश में पहुंचे स्कूली छात्र
इस विरोध प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिए जनहित पर्यावरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग सेंटरों में संपर्क किया था। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बच्चे केवल तख्तियां लेकर ही नहीं आए, बल्कि कई छात्र स्वयं पेड़ और तोतों का रूप धारण कर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। बच्चों द्वारा अपने स्वस्थ भविष्य के लिए किया गया यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन शहर में चर्चा का विषय बना रहा। इस अनोखे विरोध के जरिए बच्चों ने जनता और प्रशासन को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया।
लंबे समय से जारी है रानी सराय बचाने की मुहिम
रानी सराय के पेड़ों और उन पर बसे हजारों तोतों के आशियाने को बचाने के लिए शहर के प्रबुद्ध नागरिक और विभिन्न संस्थाएं लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं। इससे पूर्व जनहित पार्टी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन के नेतृत्व में 1 जनवरी से 30 जनवरी तक कड़कड़ाती ठंड में रानी सराय परिसर में ही दिन-रात का धरना दिया जा चुका है। वर्तमान में यह मामला कानूनी प्रक्रिया के अधीन भी है, जहां हाईकोर्ट ने पर्यावरण प्रेमियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख तक पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक लगा रखी है।
विभिन्न सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन
रविवार को आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य पेड़ों की कटाई पर स्थायी रोक लगवाना था ताकि हजारों पक्षियों का घर न उजड़े। इस मुहिम में जनहित पार्टी के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमी मंच, खंडेलवाल जनमंच, अभ्यास मंडल, जीवन प्रवाह और आम आदमी पार्टी सहित शहर की कई प्रमुख समाजसेवी संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट मत है कि विकास के नाम पर शहर की हरियाली और जैव विविधता की बलि नहीं दी जानी चाहिए।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X